news

महिला दिवस पर महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध, मोदी सरकार पर साधा निशाना

महिला दिवस पर महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध, मोदी सरकार पर साधा निशाना

चण्डीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चण्डीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ममता डोगरा के नेतृत्व में महिलाओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार की नीतियों की आलोचना की।

 

ममता डोगरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिला दिवस के दिन रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर महिलाओं को राहत देने के बजाय उन पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम परिवारों का बजट बिगड़ रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सिलेंडर पर केक रखकर काटा और बढ़ते दाम की खूब निंदा की।

 

उन्होंने आगे कहा कि महिला कांग्रेस हमेशा महिलाओं के अधिकारों और आम जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करती रही है और महंगाई के खिलाफ यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। इस मौके पर महिलाओं ने सरकार से गैस सिलेंडर और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को कम करने की मांग भी की। इस महीने में सौंपा शर्मा, एडवोकेट आरती, रानी, सुनीता, कमला शामिल हुई।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *