news

ब्रिटिश हाई कमीशन ने युवाओं और ग्रामीणों को वीज़ा धोखाधड़ी से सावधान किया

ब्रिटिश हाई कमीशन ने युवाओं और ग्रामीणों को वीज़ा धोखाधड़ी से सावधान किया

‘वीज़ा फ्रॉड से बचें’ जागरूकता अभियान के तहत फोटो प्रदर्शनी और सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम आयोजित

 

विशेष व्हाट्सऐप चैटबॉट के बारे में भी जानकारी दी, जो धोखाधड़ी के तरीकों की पहचान करने और वैध यात्रा मार्गों की जानकारी उपलब्ध कराने में सहायता करता है

चण्डीगढ़ : वीज़ा से संबंधित धोखाधड़ी के मामलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और यूनाइटेड किंगडम की सुरक्षित एवं वैध यात्रा मार्गों को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए, ब्रिटिश हाई कमीशन, चण्डीगढ़ ने कुरुक्षेत्र में ‘वीज़ा फ्रॉड से बचें’ अभियान के तहत फोटो प्रदर्शनी और सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया।

इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज, लाडवा के सहयोग से कॉलेज परिसर में विशेष फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वीज़ा धोखाधड़ी और अनियमित प्रवासन के जोखिमों के बारे में जागरूक करना था।

 

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर चंडीगढ़ अल्बा स्मेरिग्लियो, ब्रिटिश हाई कमीशन नई दिल्ली में न्याय एवं गृह मामलों की सेकंड सेक्रेटरी शार्लोट एबॉट, कॉलेज के अध्यक्ष पवन गौर तथा प्राचार्य प्रोफेसर कुशल पाल ने किया।

वास्तविक जीवन के उदाहरणों और दृश्य प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शनी में धोखेबाजों द्वारा अपनाए जाने वाले सामान्य तरीकों, अवैध प्रवासन के परिणामों तथा प्रमाणित और वैध वीज़ा प्रक्रियाओं का पालन करने के महत्व को रेखांकित किया गया। इस पहल ने विद्यार्थियों और युवा यात्रियों को विदेश में शिक्षा और रोजगार से जुड़े निर्णय लेने से पहले प्रमाणिक जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

 

प्रदर्शनी के बाद ब्रिटिश हाई कमीशन की टीम ने कुरुक्षेत्र जिले के अजरानी गांव का दौरा किया और सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों को वीज़ा धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे के प्रति जागरूक किया गया तथा यात्रा और प्रवासन संबंधी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की सलाह दी गई।

 

टीम ने ब्रिटिश हाई कमीशन द्वारा शुरू किए गए विशेष व्हाट्सऐप चैटबॉट के बारे में भी जानकारी दी, जो अंग्रेज़ी, हिंदी और पंजाबी भाषाओं में यूनाइटेड किंगडम यात्रा से संबंधित प्रमाणित मार्गदर्शन प्रदान करता है। यह चैटबॉट धोखाधड़ी के तरीकों की पहचान करने और वैध यात्रा मार्गों की जानकारी उपलब्ध कराने में सहायता करता है।

 

इसके अतिरिक्त, नागरिक व्हाट्सऐप हेल्पलाइन (+91 70652 51380) के माध्यम से वीज़ा प्रक्रिया, धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षित प्रवासन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

‘वीज़ा फ्रॉड से बचें’ अभियान के माध्यम से ब्रिटिश हाई कमीशन उत्तर भारत में शैक्षणिक संस्थानों, सामुदायिक संगठनों और स्थानीय हितधारकों के साथ मिलकर यात्रियों को धोखाधड़ी से बचाने, सुरक्षित आवागमन को बढ़ावा देने और वैध प्रवासन प्रणालियों के प्रति जागरूकता मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *