पीजीजीसी-46 में 50वीं पर्यावरण पाठशाला आयोजित

पीजीजीसी-46 में 50वीं पर्यावरण पाठशाला आयोजित
विश्व गौरैया दिवस, विश्व वानिकी दिवस और विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में किया आयोजन
चण्डीगढ़ : पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 46 की धारिणी एनवायरनमेंट अवेयरनेस सोसाइटी और जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व गौरैया दिवस, विश्व वानिकी दिवस और विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में 50वीं पर्यावरण पाठशाला का आयोजन हुआ।
धारिणी सोसाइटी की इंचार्ज डॉ रितु सरसोहा ने बताया कि पर्यावरण पाठशाला में मुख्य वक्ता पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने जल, जंगल और पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन की महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को दीं और पौधारोपण को शत-प्रतिशत सफल बनाने में ट्री एम्बुलेंस की भूमिका भी सपष्ट की। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन के साथ पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संकल्प लिया गया और मानव श्रृंखला भी बनायी गयी।
पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने इस विशेष जागरूकता कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर निशा अग्रवाल के मार्गदर्शन के लिए उनके प्रति सादर आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि बहुत हर्ष का विषय है कि जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन द्वारा विहंगम योग संत समाज ट्राइसिटी एवं महावीर इंटरनेशनल ट्राइसिटी के सहयोग से आज पीजीजीसी-46 चंडीगढ़ में 50वीं पर्यावरण पाठशाला का विशेष सत्र संपन्न हुआ और पर्यावरण के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए अनवरत जारी रहेगा।
आज के इस शिक्षाप्रद आयोजन में कॉलेज के डीन प्रो स्नेह हरसिंदर शर्मा,उप प्राचार्य डॉ राजेश कुमार,डॉ बलजीत सिंह,डॉ अमनप्रीत कौर, डॉ वीनु वर्मा और श्रीमती हरविंदर कौर की विशेष उपस्थिति रही।



