news

सभी आर्य समाजों द्वारा धूमधाम से मनाया गया नवसंवत्सर उत्सव 

 

चण्डीगढ़ : विक्रमी संवत् चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा अर्थात प्रथम तिथि पर आज ही के दिन राजा विक्रमादित्य ने हिंदू नव वर्ष प्रारंभ किया था। आज इसका 2083वाँ वर्ष प्रारंभ होने पर ट्राइसिटी की सभी आर्य समाजों ने इसे मिलकर बहुत ही उत्साहपूर्वक चंडीगढ़ की सैक्टर 27 आर्य समाज में मनाया। इसके लिए पूरे आर्य समाज, यज्ञशाला, भवन व प्रांगण को फूलों से और ओ३म् की झंडियों से बहुत ही सुंदर व सुचारु ढंग से सजाया गया।

विशेष वेद मंत्रों से आहुतियां प्रदान कर पहले यज्ञ किया गया। तत्पश्चात ओ३म ध्वज फहराया गया और ध्वज गीत गाया गया। 27 समाज के सभागार में भजनों व गीतों का कार्यक्रम रखा गया था। इसमें सर्वप्रथम 27 आर्य समाज की महिलाओं ने आशा पूपनेजा व सविता आर्या के साथ मिलकर समूह गान की प्रस्तुति दी। सैक्टर 22, 35/43 और 18 की आर्य समाजों की महिलाओं ने भी समूह गान की प्रस्तुतियां दीं। सैक्टर 7, 19 और 32 आर्य समाजों से पधारे आर्यजन ने भी गीत व भजनों से लोगों का मन मोह लिया। आर्य महिला संगठन की प्रधान ऊषा जीवन तथा सैक्टर 9 पंचकूला की मंत्री कमला भाटीवाल ने भी भजनों के माध्यम से नववर्ष की शुभकामनायें दीं। कार्यक्रम का मंच संचालन सैक्टर 27 आर्य समाज की प्रधान डॉ मधुराका ने किया। इस पूरे आयोजन में इस समाज की ही कोषाध्यक्ष मधु जसूजा तथा उप मंत्री वंदना बंसल का प्रशंसनीय व सराहनीय पहल रही। इनके कई दिन के अथक प्रयास ने कार्यक्रम को रोचकता व सुंदरता प्रदान की। 27 आर्य समाज के ही अशोक बंसल ने सभी आगंतुकों, प्रस्तुतकर्ता, संचालनकर्ता और सहयोग देने वालों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि शनिवार 21मार्च की सांय 4 से 7 तथा रविवार 22 मार्च की सुबह 9 से 1.15 तक 27 आर्य समाज का वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें बाहर से विद्वान वक्ता और भजनीक पधार रहे हैं। अतः उन्होंने सभी से निवेदन किया कि इन कार्यक्रमों में भी अधिक से अधिक लोगों के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। आज के इस कार्यक्रम का सभी ने बहुत ही आनन्द उठाया व सबका कहना था कि अपने भारतीय नववर्ष को हम जैसे पिछले कई वर्षों से मनाते आ रहे हैं, वैसे ही सदा खूब उत्साह से मनाते रहना है। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और तत्पश्चात सभी ने अल्पाहार ग्रहण किया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *