बीपी अरोड़ा फिर से हिंदू पर्व महासभा के अध्यक्ष नियुक्त

बीपी अरोड़ा फिर से हिंदू पर्व महासभा के अध्यक्ष नियुक्त
चण्डीगढ़ : हिंदू पर्व महासभा, चण्डीगढ़ की आम बैठक आज श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 21 में हुई, जिसकी अध्यक्षता बीपी अरोड़ा ने की। बैठक में चंडीगढ़ के सभी मंदिरों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
सर्वप्रथम कमलेश चंद्र सूरी महासचिव द्वारा संस्था की द्विवार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसमें पिछले 2 वर्षों के दौरान संस्था की गतिविधियों की पूर्ण जानकारी सभा के सदस्यों के सम्मुख रखी गई। इसमें मुख्य रूप से हिंदू समाज, सनातन धर्म को संगठित करना, दोनों वर्षों में हिंदू समाज के विभिन्न पर्वों को एक ही तिथि पर मनाने का कैलेंडर जारी करना, विभिन्न शोभा यात्राओं श्री महाशिवरात्रि, श्री रामनवमी एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी को अधिक से अधिक आकर्षक एवं नवम रूप प्रदान करना, गीता जयंती, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अयोध्या में स्वरूप स्थापना दिवस एवं हिंदू नव वर्ष को बड़ी धूमधाम से मनाना इत्यादि की जानकारी शामिल रहे । इसके अतिरिक्त शहर के सभी मंदिरों की समस्याओं को सुलझाने हेतु, विशेषकर तथाकथित अतिक्रमण अवैध कब्जे हटाने हेतु नगर निगम प्रशासन एवं राज्यपाल के पास बीपी अरोड़ा अध्यक्षता में प्रतिनिधि मंडल लेकर उचित कदम उठाने हेतु आश्वासन लेना, पिछले वर्षों में कट्टरपंथियों द्वारा अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, दुर्व्यवहार एवं मंदिरों को ध्वस्त करने पर रोष प्रकट करना, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करना एवं उसके उपरांत भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों एवं एयरपोर्ट्स को पूर्णतया नष्ट करना और भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को दिल से नमन करना, भारी बारिश बाढ़ एवं बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं में सभी मंदिरों के सहयोग से राहत सामग्री प्रदान करवाना इत्यादि शामिल रहे ।
इसके उपरांत वित्त सचिव लक्ष्मी नारायण सिंगला द्वारा 2 वर्ष का लेखा-जोखा सभा के समक्ष रखा गया।
तत्पश्चात चुनाव अधिकारी देस राज बंसल को चुनाव अधिकारी एवं उनके सहयोगियों एससी गुप्ता एवं रतनलाल द्वारा चुनाव प्रक्रिया आरंभ की गई।
सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने यह सुझाव रखा कि वर्तमान कार्यकारिणी इतना अच्छा कार्य कर रही है। इसलिए उसी को आगामी 2 वर्षों के लिए कार्यभार दे दिया जाए।
इसके साथ ही सर्वसहमति से बीपी अरोड़ा को अध्यक्ष, कमलेश चंद्र सूरी को महासचिव, रमेश मल्होत्रा को मुख्य संरक्षक और लक्ष्मी नारायण सिंगला को वित्त सचिव चुन लिया गया।



