news

पहली बरसात ने खोली शहर की प्लानिंग की पोल

पहली बरसात ने खोली शहर की प्लानिंग की पोल

इस सीजन की पहली बरसात ने सुव्यवस्थित और प्लानिंग से बने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। जगह-जगह जलभराव ने साफ कर दिया कि बरसात से पहले सीवरेज सिस्टम और बरसाती नालों की सफाई का काम समय पर पूरी तरह नहीं किया गया।

बरसात से पहले सीवरेज लाइनों, बरसाती नालों और पानी की निकासी के रास्तों की सफाई करवाना जरूरी होता है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। लेकिन समय पर तैयारी न होने के कारण अब पहली ही बरसात में व्यवस्था की कमियां सामने आने लगी हैं।

इसके साथ ही डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। बारिश के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग को पहले से तैयार रहना चाहिए तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में तुरंत राहत एवं बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

जब मानसून हर साल तय समय पर आता है, तो फिर बरसात से पहले पूरी तैयारी क्यों नहीं की जाती? पहली बरसात ने प्रशासन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संबंधित विभागों को तुरंत सक्रिय होकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए स्थायी समाधान करना चाहिए।

 

— राजबीर सिंह भारतीय

अध्यक्ष, ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-13, चंडीगढ़

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *