news
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी की आहट, लोग हुए परेशान

चंडीगढ़ में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। तापमान अभी से 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। पिछले दिनों मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला था, लेकिन अब तापमान लगातार बढ़ रहा है । जिससे लोगों को परेशानी होने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल से 24 अप्रैल तक मौसम पूरी तरह ड्राई बना रहेगा। लोगों ने गर्मी को देखते हुए अभी से अपने काम काज शुभ या शाम को करने शुरू कर दिए हैं।



