news

कजेहड़ी में रोज़ाना जलभराव से लोग बेहाल, घरों तक पहुंच रहा पानी — सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर निगम से लगाई गुहार

 

कजेहड़ी में रोज़ाना जलभराव से लोग बेहाल, घरों तक पहुंच रहा पानी — सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर निगम से लगाई गुहार

चंडीगढ़। गाँव कजेहड़ी, सेक्टर-52 में हिमाचल होटल के पास हाउस नंबर 233 एवं 356 के सामने रोज़ाना पानी जमा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा पानी अब लोगों के कमरों और घरों तक पहुंचने लगा है, जिससे लोगों में रोष बढ़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बार-बार जलभराव होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। पानी लंबे समय तक जमा रहने से मच्छरों के पनपने और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। इसके अलावा पैदल आने-जाने वाले लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत हो रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद सिंह एवं विक्रम सिंह ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संबंधित टीम को मौके पर भेजा जाए और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करवाई जाए।

 

उन्होंने कहा कि केवल जमा पानी को निकालना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जलभराव के वास्तविक कारण की जांच कर स्थायी समाधान किया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को बार-बार इसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

दोनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के माननीय कमिश्नर साहब से अपील करते हुए कहा कि कजेहड़ी के निवासियों की परेशानी को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए और संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्य करवाने के निर्देश दिए जाएं।

 

स्थानीय निवासियों ने भी नगर निगम प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

 

— सामाजिक कार्यकर्ता

अरविंद सिंह एवं विक्रम सिंह

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *