Breaking News
news

एलआईसी एचएफएल में सम्मान समारोह आयोजित, शिल्पी अरोड़ा बनीं ‘बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ : विजेता को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

चण्डीगढ़ एलआईसी एचएफएल क्लस्टर हाउस लोन देने में अव्वल

 

एलआईसी एचएफएल में सम्मान समारोह आयोजित, शिल्पी अरोड़ा बनीं ‘बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ : विजेता को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

चण्डीगढ़ : एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, चण्डीगढ़ क्लस्टर की ओर से एजेंट कम्पीटिशन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लस्टर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े एजेंटों और अधिकारियों ने भाग लिया। समारोह का मुख्य उद्देश्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाउस लोन एजेंट्स को सम्मानित करना तथा उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर पटियाला एरिया ऑफिस से जुड़ी एजेंट शिल्पी अरोड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे चंडीगढ़ क्लस्टर में पहला स्थान हासिल किया। शिल्पी अरोड़ा ने मई 2026 के दौरान 5 करोड़ रुपये से अधिक का हाउस लोन व्यवसाय कर क्लस्टर में सर्वाधिक बिजनेस दर्ज किया। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें “बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द मंथ” ट्रॉफी और विशेष मूवी वाउचर देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनकी सफलता का स्वागत किया।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ क्लस्टर हेड सचिन गुप्ता ने कहा कि एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लगातार ग्राहकों को बेहतर और आसान वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ क्लस्टर की ओर से सभी हाउस लोन एजेंट्स के लिए विशेष प्रतियोगिता शुरू की गई थी, जिसके तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले एजेंट्स को सम्मानित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य एजेंट्स में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और ग्राहकों तक अधिक से अधिक हाउसिंग फाइनेंस सुविधाएं पहुंचाना है।

 

सचिन गुप्ता ने कहा कि एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड देश की सबसे बड़ी और भरोसेमंद हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में शामिल है। कंपनी ग्राहकों को बेहद कम ब्याज दरों पर आसान प्रक्रिया के तहत हाउस लोन उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ क्लस्टर ऑफिस के माध्यम से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में व्यापक स्तर पर हाउस लोन सेवाएं दी जा रही हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में घर खरीदने और निर्माण के लिए लोगों में हाउस लोन की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों को तेज, पारदर्शी और सरल सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने एजेंट्स से अपील की कि वे ग्राहकों को सही जानकारी और बेहतर मार्गदर्शन देकर कंपनी की सेवाओं को और अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

 

समारोह में एरिया मैनेजर महेश गुलेरिया ने भी एजेंट्स के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि एजेंट्स कंपनी और ग्राहकों के बीच मजबूत कड़ी का काम करते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण के कारण ही कंपनी लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने सभी एजेंट्स को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के दौरान स्टाफ सदस्य ईशान, शेली और राहुल सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। समारोह का माहौल उत्साह और सम्मान से भरा रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित एजेंट्स को शुभकामनाएं दी गईं और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया गया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *