आज दिनांक 21.08.2026 को सेक्टर-17 स्थित कार्यालय में दिव्यांगजनों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

चंडीगढ़: 21.8.26

निदेशक समाज कल्याण, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों की समस्याओं के संबंध में संबंधित विभागों के साथ बैठक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आज दिनांक 21.08.2026 को सेक्टर-17 स्थित कार्यालय में दिव्यांगजनों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में फिजिकल हैंडीकैप्ड एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान श्री नवीन दानिश, निदेशक समाज कल्याण द्वारा दिव्यांगजनों की प्रत्येक मांग पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित विभागों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए।बैठक में प्रमुख रूप से दिव्यांगजनों की पेंशन बढ़ाने, बैकलॉग भर्ती एवं पदोन्नति में दिव्यांगजनों का निर्धारित कोटा पूरा करने तथा अस्पतालों में दिव्यांगजनों को आने वाली समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन को निर्देश दिए गए कि अस्पतालों में दिव्यांगजनों को आने वाली कठिनाइयों को दूर करते हुए उन्हें बेहतर एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।फिजिकल हैंडीकैप्ड एसोसिएशन की ओर से सरपरस्त हरमेश कुरड़ी, जिला प्रधान हरविंदर पाल सिंह, जिला सचिव बिना देवी तथा रणजीत सिंह घेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों की पैरवी करते हुए निदेशक महोदय को इनसे अवगत करवाया।निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा एसोसिएशन को पूर्ण विश्वास दिलाया गया कि दिव्यांगजनों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा तथा उन्हें उनके बनते अधिकार जल्द से जल्द उपलब्ध करवाए जाएंगे।इस अवसर पर फिजिकल हैंडीकैप्ड एसोसिएशन द्वारा दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने एवं उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने पर निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन का तहेदिल से धन्यवाद किया गया।



