news

अंडरपास को टैलेंट की लाइफ लाइन के तौर पर विकसित करेंगे : सौरभ जोशी

नाइट स्टार क्लब की ओर से आयोजित संगीत कार्यक्रम ने बांधा समां : मेयर सौरभ जोशी ने भी उठाया भरपूर लुत्फ़

 

अंडरपास को टैलेंट की लाइफ लाइन के तौर पर विकसित करेंगे : सौरभ जोशी

चण्डीगढ़ : शहर के सेक्टर 16-17 स्थित अंडरपास को नया सांस्कृतिक रंग मिला। नाइट स्टार क्लब द्वारा आयोजित ‘गीत गाता चल’ संगीत कार्यक्रम में सैकड़ों दर्शकों ने देर रात तक भरपूर समा बांधा। इस कार्यक्रम में मेयर सौरभ जोशी विशेष अतिथि के रूप में शरीक हुए, जबकि पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर सिंह बंटी, तरुणा मेहता, प्रेमलता पार्षद, यादवेंदर मेहता, चण्डीगढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव चड्ढा, गुरशरण बत्रा और राजकुमार गंभीर जैसे प्रमुख लोग भी मौजूद रहे। नाइट स्टार क्लब के सदस्यों ने अपनी मनमोहक गीत-संगीत प्रस्तुतियों से दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

लोकप्रिय गीतों और क्लासिकल नंबर्स ने अंडरपास को एक ओपन-एयर स्टेज में बदल दिया। मंच का संचालन सतीश कुमार ने कुशलता से किया, जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से चला। मेयर सौरभ जोशी ने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम अंडरपास की क्षमता को दर्शाता है। हम जल्द ही नगर निगम के सहयोग से इसी जगह एक भव्य आयोजन करेंगे। युवा पीढ़ी को यहां आकर अपनी कला निखारने का मौका मिलेगा। अंडरपास को हम लाइफ लाइन बनाएंगे, जहां टैलेंट को नया आकार मिले।

कार्यक्रम ने स्थानीय कारोबारियों में भी उत्साह जगाया। संजीव चड्ढा ने कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र को जीवंत बनाते हैं। हम पूर्ण समर्थन देंगे। इस कार्यक्रम ने चंडीगढ़ के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नई शुरुआत का संकेत दिया, जहां सार्वजनिक स्थानों को कला का केंद्र बनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वालों में नाइट स्टार क्लब के सदस्य सतीश कुमार, संजीव डूडेजा, संजीव सैनी, नरेश, नीलम, पवन, संजय चढ़ा, रजनी, नजमा, सतबीर, चंद्र मोहन, दिनेश, विपिन, डॉ. आरएस गुप्ता का नाम शामिल है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *