सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ श्री हिन्दू तख़्त के राष्ट्रीय प्रचारक देव अमित शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत, अधिकारियों ने उचित कार्यवाही का दिया आश्वासन

मोहाली l

आज सुबह श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक देव अमित शर्मा हिंदू तख़्त के अन्य पदाधिकारियों सहित उच्च अधिकारियों से मिले जहां उन्होंने लिखती रूप में उन व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जो हिन्दू सनातन धर्म और हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्रता से टिप्पणी कर के सोशल मीडिया पर खुलेआम जहर उगलते रहे हैं l राष्ट्रीय प्रचारक देव अमित शर्मा द्वारा लिखती शिकायत देने का एक मकसद है की उन सभी पर कानूनी कार्यवाही करवाना l उन्होंने बताया की पंजाब में हिन्दू देवी देवताओं को मंच से बार बार टारगेट किया जा रहा है जो सनातनीयों के दिल को ठेस पहुंचा रही है l आगे उन्होंने बताया की लगातार बढ़ रहे ऐसे मामलों को लेकर उनकी ओर से उच्च अधिकारी को दी शिकायत में कहा गया कि कुछ सिंगर और निहंग अपने-अपने सोशल मीडिया के प्लेटफार्मस पर लगातार सिर्फ हिन्दू देवी देवताओं के बारे में अपशब्द लगातार बोलते जा रहे हैं जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है l आगे जानकारी देते हुए देव अमित शर्मा ने बताया की ऐसी मानसिकता रखने वाले लोग पंजाब की अमन शांति और भाईचारे को भी भंग करने की कोशिश कर रहें है l ऐसी घटनाओं से पंजाब में रह रहे हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहें रहे है l जोकि हिन्दू धर्म पंजाब में एकता अखंडता बनाए रखना चाहते हैं और सनातन धर्म आपसी भाईचारे को पहल देने वाले लोग हैं उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है ऐसे लोगों पर जो धर्म को निशाना बना रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करके उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए ताकि पंजाब में एक बड़ा संदेश ऐसे लोगों तक पहुंचे और जो भी धर्म के बारे में अपशब्द बोलेगा किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होगी l उच्च अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही इन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी l आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की त्यौहार आने वाले हैं रामलीला पर भी कुछ लोग रामायण के पात्रों का मझाक उड़ाते हैं ऐसे लोगों पर और रामलीला प्रबंधकों पर भी नकेल कसी जाएगी राष्ट्रीय प्रचारक देव अमित शर्मा ने बताया कि बहुत जल्द भगवा टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा जिसका उद्देश्य उन लोगों को सुधारना होगा जो लोग देवी देवताओं को टारगेट कर के उनका मझाक उड़ा रहे हैं l इस मौके पर विशेष तौर पर चंडीगढ़ प्रचारक श्री हिंदू तख्त अंकुर अग्रवाल, युवा पंजाब अध्यक्ष नमेश राजपूत, मोहाली अध्यक्ष अंशुल गोयल, जीरकपुर अध्यक्ष रोहित गोयल एवं खरड़ प्रचारक मुकेश्वर शर्मा उपस्थित रहे l

