सीनियर सिटीजन्स सिंगर्स एंड आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने मनाया विश्व संगीत दिवस

सीनियर सिटीजन्स सिंगर्स एंड आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने मनाया विश्व संगीत दिवस 
चण्डीगढ़ : सीनियर सिटीजन्स सिंगर्स एंड आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (एससीएसएए), चण्डीगढ़ द्वारा विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेक्टर-50 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किया गया, जहां संगीत प्रेमियों, वरिष्ठ कलाकारों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल त्रिखा ने मुख्य अतिथि संगीत नाटक अकादमी की चेयरपर्सन डॉ. सुक्खी बराड़ व विशिष्ट अतिथि प्रख्यात संगीत निर्देशक संतोष कटारिया का स्वागत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक और संगीत जगत की जानी-मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह के दौरान वरिष्ठ कलाकारों और टीम एससीएसएए के सदस्यों द्वारा बेहतरीन संगीतमय प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एसोसिएशन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।



