आरएलडी, चण्डीगढ़ द्वारा 25 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित

आरएलडी, चण्डीगढ़ द्वारा 25 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित
चण्डीगढ़ : सेक्टर-29 में राष्ट्रीय लोकदल दल (आरएलडी) की स्थानीय इकाई द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी को मजबूत करने तथा संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय अध्यक्ष विद्या शंकर पाठक ने पार्टी के नव-नियुक्त 25 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी, सेक्रेटरी, ऑफिस सेक्रेटरी, ट्रेजरर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गईं। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने आने वाले सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर अपने विचार भी साझा किए। इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए सदस्यों ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल आम जनता, किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज बनकर लगातार कार्य कर रहा है तथा पार्टी की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने संगठन से जुड़ने का निर्णय लिया। प्रदेश अध्यक्ष विद्या शंकर पाठक ने इस मौके पर कहा कि आरएलडी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि आम जनता के अधिकारों और सम्मान की आवाज है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी आने वाले समय में युवाओं, किसानों, व्यापारियों और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करेगी। कार्यक्रम का समापन सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।




