news

वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के 8वें स्थापना दिवस पर महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की सौगात : सिलाई मशीनें वितरित कीं

वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के 8वें स्थापना दिवस पर महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की सौगात : सिलाई मशीनें वितरित कीं

चण्डीगढ़ : वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी, सेक्टर-45 डी, चंडीगढ़ द्वारा 8वें स्थापना दिवस के अवसर पर टैगोर थिएटर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए महिला लाभार्थियों को सम्मानित किया तथा स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें वितरित कीं।

भारत सरकार के नीति आयोग के अंतर्गत पंजीकृत इस एनजीओ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य व्यक्तियों, कलाकारों और नागरिक समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में एनवाईसीएस के निदेशक विकास राणा विशेष अतिथि, जबकि मुनीश अग्रवाल गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे।

वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की संस्थापक अध्यक्षा पूजा बक्शी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

सभा को संबोधित करते हुए मेयर सौरभ जोशी ने महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में संस्था द्वारा किए जा रहे समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कौशल आधारित पहल और आत्मनिर्भरता कार्यक्रमों के माध्यम से सशक्त बनाना एक समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा सामाजिक कल्याण गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाना समय की जरूरत है।

इसी दौरान वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्षा पूजा बक्षी की विशेष प्रशंसा करते हुए मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि ये कार्यक्रम किसी पब्लिक प्रोग्राम से हटकर एक परिवार का प्रोग्राम लग रहा है, जिसमें सभी ने मिलजुलकर काम किया है। उन्होंने कहा कि संस्था की फाउंडर अध्यक्षा पूजा बक्षी ने इसमें जमकर मेहनत की है। एक लड़की और एक बेटी होते हुए उन्होंने जिन चुनौतियों का सामना किया है, वह सराहनीय है। आज पूजा बक्षी एक आदर्श के रूप में समाज में महिलाओं के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं, जिससे लोग प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता तय करना चाहते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सोसायटी की संस्थापक अध्यक्षा पूजा बक्शी ने मुख्य अतिथि मेयर सौरभ जोशी के हाथों एनजीओ की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ भी करवाया। साथ ही, सामाजिक कल्याण गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रतिभागियों और सहयोगियों को मेयर सौरभ जोशी एवं संस्थापक अध्यक्षा पूजा बक्शी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूजा बक्शी ने घोषणा की कि निकट भविष्य में चंडीगढ़ और पंजाब में एक हजार महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा, साथ ही बच्चों की कंप्यूटर शिक्षा के लिए नए सेंटर भी खोले जाएंगे।

समारोह में संगीत, नृत्य और काव्य प्रस्तुतियों से सजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर देविंदर सिंह, संजीव चड्ढा, विक्की गर्ग, बलकार सिद्धू और रविंद्र मलिक सहित कई अन्य अतिथियों ने एनजीओ से जुड़ी महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।

संस्था के सदस्य एडवाइजर ओम प्रकाश मेहरा, कैशियर संजय कुमार, एक्जीक्यूटिव मेंबर सुखविंदर कौर धीमान, ऋतु कालरा, विशु जुनेजा, पूजा शर्मा, शिखा शर्मा, गुरजंट सिंह, जसमीत कौर, मनिका शर्मा, मेघा, मनसा, नरेश खोली, सुकृति जसवाल, राकेश कुमार गुप्ता, प्रिंस सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *