news

संकल्प–सुनील नागराथ जेनेरोसिटी ऑर्गनाइज़ेशन के 19वें रक्तदान शिविर में 36 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

 

चण्डीगढ़ : संकल्प–सुनील नागराथ जेनेरोसिटी ऑर्गनाइज़ेशन द्वारा मानवता की सेवा के उद्देश्य से 19वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 36 यूनिट रक्त एकत्र हुआ । शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

कार्यक्रम में समाजसेवी एवं एनवाईसीएस के चेयरमैन देविंदर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक कर्तव्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति एक महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। शिविर का मुख्य आकर्षण भारत कोचर रहे, जिन्होंने 56वीं बार रक्तदान कर मिसाल पेश की। उनकी इस सेवा भावना को उपस्थित लोगों ने सराहा।

 

इस अवसर पर संस्था की संस्थापक सदस्य अर्चना नागराथ भी मौजूद रहीं। उन्होंने सभी रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के प्रति निरंतर समर्पण का संदेश दिया। समारोह के दौरान अमित शर्मा, विकास कुमार राणा, आशीष राणा, आदित्य नागराथ, अर्चित खन्ना, विपुल मल्होत्रा और प्रभात सिंह सहित कई लोगों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए गए। संस्था पिछले कई वर्षों से रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा सहायता, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *