Breaking News
news

मनीमाजरा सेक्टर-13 के पॉकेट नं. 8 के स्कूल गेट से दर्शनी बाग और मनसा देवी रोड तक जंगलनुमा क्षेत्र बना सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए खतरा

 

मनीमाजरा सेक्टर-13 के पॉकेट नं. 8 के स्कूल गेट से दर्शनी बाग और मनसा देवी रोड तक जंगलनुमा क्षेत्र बना सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए खतरा

 

अनुपयुक्त पेड़-पौधों और घनी झाड़ियों की तुरंत सफाई कर बच्चों के लिए खेल मैदान बनाया जाए: राजबीर सिंह भारतीय, सुभाष धीमान एवं अरविंद सिंह

चंडीगढ़।

मनीमाजरा सेक्टर-13 के पॉकेट नंबर 8 स्थित स्कूल के मुख्य गेट से दर्शनी बाग और आगे मनसा देवी रोड तक फैले क्षेत्र में अनुपयुक्त पेड़-पौधों और घनी झाड़ियों के कारण स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं और स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है।

 

इस संबंध में ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-13 चंडीगढ़ के अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय, चेयरमैन सुभाष धीमान तथा सोशल वर्कर अरविंद सिंह ने चंडीगढ़ नगर निगम एवं वन विभाग से पूरे क्षेत्र की तत्काल सफाई और झाड़ियों की कटाई करवाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि घनी झाड़ियों की आड़ में संदिग्ध गतिविधियों की आशंका रहती है तथा कूड़ा-कचरा जमा होने से मच्छरों एवं अन्य कीटों के पनपने का खतरा भी बना रहता है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है।

बच्चों के लिए खेल मैदान बनाने की मांग

राजबीर सिंह भारतीय, सुभाष धीमान एवं अरविंद सिंह ने मांग की कि क्षेत्र की सफाई के बाद इसे केवल खाली न छोड़ा जाए, बल्कि मनीमाजरा के बच्चों के लिए सुरक्षित एवं विकसित खेल मैदान/सार्वजनिक खेल क्षेत्र के रूप में विकसित करने की संभावना पर गंभीरता से विचार किया जाए।

उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन, नगर निगम, वन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर तत्काल सफाई, नियमित रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।

राजबीर सिंह भारतीय
अध्यक्ष

सुभाष धीमान
चेयरमैन

अरविंद सिंह
सोशल वर्कर

ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन
सेक्टर-13, चंडीगढ़

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *