news

जाट सभा द्वारा नशों के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय सेमिनार 31 को : गुलाबचंद कटारिया होंगे मुख्य अतिथि

जाट सभा द्वारा नशों के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय सेमिनार 31 को : गुलाबचंद कटारिया होंगे मुख्य अतिथि

 

सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज जस्टिस मदन लोकुर, सीनियर ड्रग कंट्रोलर कुमारी सारिका मलिक, पूर्व पुलिस महानिदेशक (सेवानिवृत्त) डॉ. के.पी. सिंह, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप सिंह सांगवान, ईडी के पूर्व निदेशक करनैल सिंह, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल डीपी सिंह, शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ अमरप्रीत दुग्गल ड्रग्स के दुष्प्रभावों पर लोगों को जागरूक करेंगे

 

चण्डीगढ़ : जाट सभा चण्डीगढ़-पंचकूला द्वारा आगामी 31 मई को नशों के खिलाफ जागरूकता फ़ैलाने हेतु एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि होने जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल श्री सत्यपाल जैन करेंगे।

 

संस्था के कार्यालय सचिव प्रेम सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन की तैयारियों के तहत आज यहां जाट भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पूर्व डीजीपी डॉ महेंद्र सिंह मलिक ने की। बैठक का उद्देश्य सेमिनार में आने वाले गणमान्य अतिथियों के स्वागत तथा अन्य कार्यों के लिए सभा के सदस्यों की ड्यूटी का आवंटन करना था। इस सेमिनार में कई सेवानिवृत जज तथा प्रोफेसरों के अलावा अन्य बुद्धिजीवी हिस्सा लेंगे।

 

डॉ मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेमिनार में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज जस्टिस मदन लोकुर नशामुक्त भविष्य बनाने में क़ानूनी प्रक्रिया की भूमिका विषय पर विचार रखेंगे, जबकि सीनियर ड्रग कंट्रोलर कुमारी सारिका मलिक लीगल ड्रग का भारत में दुरूपयोग विषय पर लोगों का मार्गदर्शन करेंगी। इसी प्रकार पूर्व पुलिस महानिदेशक (सेवानिवृत्त) डॉ. के.पी. सिंह ड्रग कानून को भारत में लागू करने के विषय पर, सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप सिंह सांगवान नौकरी में ड्रग्स के प्रभाव विषय पर ईडी के पूर्व निदेशक करनैल सिंह, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल डीपी सिंह, शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ अमरप्रीत दुग्गल भी ड्रग्स के दुष्प्रभावों पर लोगों को जागरूक करेंगे।

 

डॉ एमएस मलिक ने आगे बताया कि वर्तमान हालातों में समाज में बढ़ते नशा के प्रचलन की बुराइयों से युवाओं को अवगत करवाने के लिए यह सेमिनार करवाया जा रहा है। जाट सभा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके समाज में जन चेतना फैलाई जा रही है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *