प्रेम विज और विमल छिब्बर को मिला प्रतिष्ठित सम्मान

प्रेम विज और विमल छिब्बर को मिला प्रतिष्ठित सम्मान
चण्डीगढ़ : अखिल भारतीय प्रेरणा साहित्य एवं शोध संस्थान, कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में आज सेक्टर-37 स्थित में आयोजित एक समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज तथा दूरदर्शन के वरिष्ठ अधिकारी विमल छिब्बर को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जय भगवान सिंगला ने दोनों को अंगवस्त्र, श्रीफल एवं पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चर्चित लेखिका डॉ. अंजना गर्ग और सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिंगला ने साहित्य और समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बताया कि रचनात्मक कार्य समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।
वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज अब तक 26 पुस्तकों का सृजन कर चुके हैं और उन्हें चंडीगढ़ साहित्य अकादमी, पंजाब सरकार तथा भाषा विभाग सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
वहीं, विमल छिब्बर ने दूरदर्शन के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का संयोजन किया है। हरियाणा विषय पर उनकी बनाई गई कई चर्चित फिल्मों को भी व्यापक सराहना मिली है, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।



