Panchkula 18.6.26: राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में ऑनलाइन अंतर कॉलेज योगासन फोटोग्राफी तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

योग के रंग में रंगे युवा, फोटोग्राफी और स्लोगन प्रतियोगिता में दिखाया हुनर
योगासन फोटोग्राफी प्रतियोगिता में अंशिका रही प्रथम, आयुष यादव ने लिखा सबसे अच्छा स्लोगन
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में ऑनलाइन अंतर कॉलेज योगासन फोटोग्राफी तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
पंचकूला, 18 जून। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की ओर से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन अंतर कॉलेज योगासन फोटोग्राफी और स्लोगन-कैप्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। योगासन की आकर्षक तस्वीरों और प्रेरक स्लोगनों के जरिए विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा एवं डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में युवाओं को योग के साथ जोड़कर योग के महत्व को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आकांक्षा राणा और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गरिमा गुप्ता की देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
योगासन फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सरस्वती आयुर्वेद अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज मोहाली की छात्रा अंशिका ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि दूसरे स्थान पर एनआईए पंचकूला का छात्र आयुष यादव रहा। योगासन फोटोग्राफी के निर्णायक मंडल में डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व, क्रिया शारीर विभाग से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनूप एम, द्रव्यगुण विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीष पमनानी और स्वस्थवृत विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा हसन जी शामिल रहीं, जिन्होंने बेस्ट फोटोग्राफी का चयन किया।
स्लोगन और कैप्शन लेखन में एनआईए के प्रफुल्ल शर्मा ने बाजी मारी, जबकि निधि दूसरे स्थान पर ही। स्लोगन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के तौर रचना शारीर विभाग से प्रोफेसर प्रह्लाद रघु, काय चिकित्सा विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गौरव कुमार, संहिता एवं सिद्धांत विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. धवल जी मकवाना और रोगनिदान विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अश्वति पी शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के स्लोगन और कैप्शन में से बेहतरीन स्लोगन का चयन किया।
प्रतियोगिता की समन्वयक डॉ. आकांक्षा राणा और डॉ. गरिमा गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक फोटोग्राफ प्रस्तुत किए, वहीं स्लोगन एवं कैप्शन श्रेणी में योग के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और जीवनशैली को प्रभावित करने वाले सकारात्मक प्रभावों को प्रभावशाली शब्दों में व्यक्त किया। संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, योगाभ्यास सत्र और प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग के लाभ पहुंचाना है।



