news

गढ़वाल महिला विकास संगठन द्वारा 23 अगस्त को माता की चौकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

गढ़वाल महिला विकास संगठन द्वारा 23 अगस्त को माता की चौकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

चण्डीगढ़ : गढ़वाल महिला विकास संगठन, चंडीगढ़ द्वारा 23 अगस्त (रविवार) को गढ़वाल भवन, सेक्टर-29, में भव्य माता की चौकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ उत्तराखंडी संस्कृति, लोक परंपराओं एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें माता की चौकी एवं भजन संध्या के लिए बब्बू एंड पार्टी द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात रात्रि 8:30 बजे से प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

गढ़वाल महिला विकास संगठन की अध्यक्ष राजेश्वरी नेगी ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी समाज के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

 

कार्यक्रम के आयोजन में संगठन की महासचिव सीता देवी, सांस्कृतिक सचिव यशोदा रावत, वित्त सचिव अम्बिका नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धना रावत, उपाध्यक्ष रौशनी बिष्ट सांस्कृतिक सचिव यशोदा रावत, उप सांस्कृतिक सरिता नेगी व संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सलाहकार समिति के सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

सुमन गौड़

प्रेस सचिव

स्थान: गढ़वाल भवन, सेक्टर-29, चंडीगढ़

दिनांक: 23 अगस्त 2026 (रविवार)

समय: दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक

प्रसाद एवं भंडारा: रात्रि 8:30 बजे से

 

गढ़वाल महिला विकास संगठन (रजि.), चंडीगढ़

समस्त सलाहकार एवं पदाधिकारीगण

 

[ 98146 55721 ]

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *