news

सेक्टर 35 के पार्कों में निर्मित 3 हट जनता को समर्पित, पार्कों में लगाए गए 200 नए बेंच

सेक्टर 35 के पार्कों में निर्मित 3  हट जनता को समर्पित, पार्कों में लगाए गए 200 नए बेंच

 

वार्ड नंबर 23 के विकास कार्यों को गति देते हुए क्षेत्रीय पार्षद प्रेमलता के प्रयासों से सेक्टर 35 के विभिन्न पार्कों में नवनिर्मित तीन आकर्षक हट आज स्थानीय निवासियों को समर्पित कर दी गईं। इसके साथ ही पूरे वार्ड के पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर जनता की सुविधा के लिए 200 नए बेंच भी स्थापित किए गए हैं।

इन तीन आधुनिक हट का निर्माण सेक्टर 35 के प्रमुख पार्कों—संपर्क सेंटर वाले पार्क, 35-डी मार्केट के समीप वाले पार्क और बी.बी.एम.बी पार्क में किया गया है। इन हटों में बैठने के लिए आरामदायक बेंचों की व्यवस्था भी की गई है, जिससे अब बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को मौसम की मार से राहत मिलेगी और वे पार्कों में सुकून के पल बिता सकेंगे।

 

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जिनमें सर्वश्री सेवा सिंह एस.एस. तुंग,विक्रम चोपड़ा, राजेश राय, लोकेश चोपड़ा, राज अरोड़ा के साथ-साथ अनीता , मीनू, ऊषा, आलऐप , निर्मल, प्रवीण, जसरूप तुली , मंजीत एवं अन्य प्रमुख निवासियों ने शामिल होकर पार्षद के इस जनहित प्रयास का स्वागत किया। एरिया पार्षद श्रीमति प्रेम लता ने सभी को मुबारकबाद दी।

 

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *