
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ प्रशासन ने वरिष्ठ अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण विभागों का पुनर्वितरण करते हुए नया आदेश जारी किया है। यह फेरबदल आईएएस अधिकारी डी. कार्तिकेयन के जॉइन करने और डॉ. अभिजीत विजय चौधरी के कार्यमुक्त होने के बाद किया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आज कार्यभार संभालने वाले डी. कार्तिकेयन, आईएएस को कई अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें शामिल हैं सचिव, सूचना, प्रौद्योगिकी, सचिव, विजिलेंस, सचिव, कृषि विपणन बोर्ड,सचिव, कृषि व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड। कृषि विपणन बोर्ड के सचिव काकार्यभार पहले मोहम्मद मंसूर एल. आईएएस के पास तथा सचिव, कृषि और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी प्रदीप कुमार, आईएएस के पास थीं। अंतरिम व्यवस्था के तहत, सिटको के मुख्य महाप्रबंधक नवीन (दानिक्स) को प्रबंध निदेशक, सिटको का नियमित कार्य देखने की जिम्मेदारी दी गई है, जब तक कि डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह, आईएएस अपना कार्य भार ग्रहण नहीं कर लेते। इसके अलावा, उच्च शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार पालिका अरोड़ा, पीसीएस को सौंपा गया है, जो अपने वर्तमान कार्यों के साथ यह जिम्मेदारी भी निभाएंगी। इस पद से राधिका सिंह, एचसीएस को कार्यमुक्त कर दिया गया है। यह आदेश केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की स्वीकृति से जारी किया गया है
|



