प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग (एनडीडीवाई) परीक्षाओं का परिणाम घोषित

प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग (एनडीडीवाई) परीक्षाओं का परिणाम घोषित

यशपाल कपूर रहे प्रथम
चण्डीगढ़ : वरदान नेचरोपैथी एंड योग केंद्र, चण्डीगढ़ में हुई गांधी नेशनल अकैडमी ऑफ नेचुरोपैथी, गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति, नई दिल्ली द्वारा आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग (एनडीडीवाई) की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। दिसंबर 2025 में आयोजित इन परीक्षाओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया था। चण्डीगढ़ स्थित वरदान नेचरोपैथी एंड योग केंद्र के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है।
प्रथम वर्ष के परिणाम में यशपाल कपूर (हिमाचल प्रदेश) ने 234/300 अंक लेकर प्रथम स्थान, देवांशी बंसल (जींद) ने 225/300 अंक के साथ द्वितीय स्थान व आर्यन भावरी, (चण्डीगढ़) ने 224/300 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सेकंड ईयर में डॉ. शीनू अग्रवाल (चंडीगढ़) ने 239/300 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, स्वीटी कुमारी (पंचकूला) ने 226/300 अंक लेकर द्वितीय स्थान व आशा बस्सी (मंडी गोबिंदगढ़) ने 224/300 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय वर्ष (फाइनल ईयर) में नवदीप बंसल (पंचकूला) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संस्थान के एमडी सुभाष गोयल ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों से प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पद्धति से लाभान्वित हो सकें।
संस्थान के अन्य पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर संस्था के संयोजक देवराज त्यागी भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग की परीक्षा ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरह से होती है यदि कोई इसके बारे में जानकारी लेना चाहे तो 9478522333 मोबाइल पर कांटेक्ट कर सकते हैं।



