news

हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

चण्डीगढ़ : हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर-23 स्थित मुनि मंदिर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और गौरवपूर्ण वातावरण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महासभा के सदस्य, परिवारजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने पूरे जोश और उमंग के साथ राष्ट्रीय पर्व में भाग लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल पी. एम. बाली (सेवानिवृत्त), पीवीएसएम, वीएसएम, भारतीय सेना के प्रतिष्ठित एवं सम्मानित पूर्व अधिकारी, अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त हिमाचल महासभा के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य के. एल. देशोल भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के माध्यम से देश के प्रति सम्मान एवं श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में बच्चों और महासभा के सदस्यों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम और उत्साह से भर दिया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।

 

समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें समोसा, लड्डू और चाय परोसी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक संजीव कुमार द्वारा किया गया। मुनि मंदिर के वरिष्ठ पंडित दीप चंद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

इस अवसर पर हिमाचल महासभा के चेयरमैन भागीरथ शर्मा, प्रधान पृथी सिंह प्रजापति, कार्यकारी प्रधान रमेश सहोड़, महासचिव शिविंदर मंडहोत्रा, महासचिव संचालन संजीव शर्मा, मुख्य सलाहकार एम. एल. राणा सहित महासभा के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

हिमाचल महासभा (रजि.), चंडीगढ़ द्वारा आयोजित यह स्वतंत्रता दिवस समारोह देशप्रेम, सामाजिक एकता, भारतीय संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक बना। कार्यक्रम ने सभी उपस्थित लोगों में राष्ट्र के प्रति गर्व, सम्मान और कर्तव्य भावना को और अधिक मजबूत किया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *