news

हर मज़हब के लिए पूजनीय बाबा रहमत शाह क़ादरी जी के सूफियाना दरबार में 24 से मनाया जाएगा सालाना उर्स 

हर मज़हब के लिए पूजनीय बाबा रहमत शाह क़ादरी जी के सूफियाना दरबार में 24 से मनाया जाएगा सालाना उर्स

इस बार पंजाब के नामी सूफी गायक मास्टर सलीम, कमल ख़ान, सरदार अली, गौतम जालंधरी और ज्योति नूरां जैसे कलाकार अपनी हाजिरी लगाएँगे

 

मोहाली : जिले के गांव स्यूंक में स्थित, दरबार बाबा रहमत शाह क़ादरी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सालाना उर्स 24 और 25 मई को मनाया जाएगा। यहां विश्वभर से प्रतिवर्ष लाखों लोग बाबा के दरबार में नतमस्तक होने के लिए आते हैं। हिदू, मुस्लिम, सिख से लेकर तमाम धर्मों के लोग यहां पर एकत्रित होकर सर्वधर्म सद्भावना का प्रमाण देते है। हर वर्ष मनाए जाने वाले दो दिवसीय मेले में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लोग यहाँ आते है I इस उर्स का संचालन ट्रस्ट के चेयरमैन एवं गद्दीनशीन बाबा मुन्ना शाह क़ादरी स्वयं करते है, ताकि मेले के दौरान दरबार पर पहुंचे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। इस मेले के पहले दिन शाम के समय मेहँदी की रसम अदा की जाएगी, जिसमें बाबा मुन्ना शाह क़ादरी वहाँ पर पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को मेहँदी लगाते है। वहीं दूसरे दिन सुबह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जयकारों की गूँज में झंडे की रसम अदा कर मानवता की भलाई के लिए प्रार्थना की जाती हैI इस दौरान चिलचिलाती गर्मी के बावजूद भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने वाला होता है, वहीं गर्मी के मद्देनज़र मेले के क्षेत्र में ट्रस्ट द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए पंखो और कूलरों का भी इंतज़ाम किया जाता है। ट्रस्ट द्वारा अटूट लंगर से लेकर ठंडे-मीठे पानी की छबील की व्यवस्था भी की जाती है।

इसके साथ ही दूसरे दिन शाम के समय क़व्वाली और सूफ़िआना संगीत का आयोजन किया जाता है, जिसमें इस बार नामी सूफी गायक और क़व्वाल अपनी हाज़िरी लगाते है और पूरे पंडाल में मौजूद भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देते है। इस बार की अगर बात करें तो चंडीगढ़ से मात्र 7-8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस दरबार में इस बार पंजाब के नामी सूफी गायक मास्टर सलीम, कमल ख़ान, सरदार अली, गौतम जालंधरी और ज्योति नूंरा जैसे कलाकार अपनी हाज़िरी लगाएँगे।

 

 

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *