news
हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के चेयरमैन नंदलाल शर्मा का निधन

चंडीगढ़,23 जुलाई। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के चेयरमैन नंदलाल शर्मा का गुरुवार, 23 जुलाई 2026 की सुबह निधन हो गया। उनके निधन से ऊर्जा क्षेत्र और प्रशासनिक जगत में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, नंदलाल शर्मा को 19 जुलाई की सुबह स्वास्थ्य बिगड़ने पर पंचकूला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने 23 जुलाई की सुबह अंतिम सांस ली।
उनके निधन पर विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों, ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों तथा शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


