हरविंदर पाल सिंह फिजिकली हैंडीकैप्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए : हरमेश कुमार कुराड़ी को चेयरमैन नियुक्त किया

हरविंदर पाल सिंह फिजिकली हैंडीकैप्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए : हरमेश कुमार कुराड़ी को चेयरमैन नियुक्त किया 
चण्डीगढ़ : फिजिकली हैंडीकैप्ड एसोसिएशन, पंजाब एन्ड चण्डीगढ़ की एक बैठक आज सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-41 में संस्था के पदाधिकारियों के चुनाव हेतु आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से हरविंदर पाल सिंह को अध्यक्ष चुना गया, जिन्होंने विनोद नागपाल का स्थान लिया। इनके अलावा वीणा देवी को जिला सचिव, अमृतजीत सिंह को संयुक्त सचिव, रविंदर सिंह को कोषाध्यक्ष, रमेश कुमार को प्रेस सचिव तथा रवि को सलाहकार नियुक्त किया गया जबकि राकेश धीमान, कुलवंत कौर, रिंकू शर्मा, अरुण कुमार, सुरिंदर सिंह एवं अवतार सिंह को कार्यकारी सदस्य बनाया गया। आखिर में सभी निर्वाचित सदस्यों ने सर्वसम्मति से हरमेश कुमार कुराड़ी को चेयरमैन नियुक्त किया।
इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरविंदर पाल सिंह तथा चेयरमैन हरमेश कुमार कुराड़ी ने कहा कि वे दिव्यांगजनों की समस्याओं को चण्डीगढ़ प्रशासन के समक्ष प्रभावी रूप से उठाएंगे। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों के साथ उनकी कठिनाइयों एवं अधिकारों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया तथा उन्हें आश्वस्त किया कि विकलांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 को चंडीगढ़ में प्रभावी रूप से लागू करवाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।



