news

स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम

चंडीगढ़, 15 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के करीब 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जोशीले भांगड़ा, हिंदी देशभक्ति गीतों तथा प्रेरणादायक नाटक की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, एकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

कार्यक्रम में संस्थान के सभी शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी के निदेशक राहुल सलारिया ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार, मेहनत और राष्ट्रप्रेम को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

 

राहुल सलारिया ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा और व्यक्तित्व के विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करते हैं।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *