news
सीसीआई के 14 मार्च को आयोजित होने वाले 30वें रक्तदान शिविर में इस बार प्रशासक होंगे मुख्य अतिथि

सीसीआई के 14 मार्च को आयोजित होने वाले 30वें रक्तदान शिविर में इस बार प्रशासक होंगे मुख्य अतिथि

चण्डीगढ़ : चैंबर ऑफ चण्डीगढ़ इंडस्ट्रीज़ (सीसीआई) के 14 मार्च को आयोजित होने वाले 30वें सालाना विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन इस बार पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक द्वारा किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इंडस्ट्रियल एरिया, फेस 1 में स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किया जाने वाला ये सालाना विशाल रक्तदान शिविर कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीसीआर) के अंतर्गत लगाया जाता है, जिसमें शहर के उद्योगपतियों व कर्मचारियों द्वारा बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया जाता है।



