सीएससीए ने अपने ‘वनिता’ कार्यक्रम के तहत शास्त्री नगर में स्थित ‘कच्ची सड़क’ फाउंडेशन का दौरा करके वंचित वर्ग के बच्चों को प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया

सीएससीए ने अपने ‘वनिता’ कार्यक्रम के तहत शास्त्री नगर में स्थित ‘कच्ची सड़क’ फाउंडेशन का दौरा करके वंचित वर्ग के बच्चों को प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन (सीएससीए) अपने ‘वनिता’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं, लड़कियों और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम करती है। संस्था की सचिव (परियोजनाएं) सुश्री लिली सूद ने सीएससीए के अध्यक्ष एससी अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती लवलीन कौर, वित्त सचिव वीके गर्ग व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गर्ग, और सचिव (वेलफेयर) व रेखा शर्मा के मार्गदर्शन में चंडीगढ़ के शास्त्री नगर के झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके में स्थित ‘कच्ची सड़क’ फाउंडेशन का दौरा किया। यह फाउंडेशन इस क्षेत्र के 3 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों को सार्थक शिक्षा प्रदान करता है। इस आयु वर्ग के 100 से अधिक बच्चों को प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया, जो न केवल मानव जीवन बल्कि जानवरों और सबसे महत्वपूर्ण रूप से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। बच्चों को प्लास्टिक उत्पादों से हटकर अधिक पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने और इस संबंध में लोगों की मानसिकता बदलने में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। सीनियर मैनेजर नेहा के साथ-साथ मुस्कान और रिया के उचित सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा। इस अवसर पर सीएससीए ने सभी बच्चों को स्टील के टिफिन बांटे। बच्चों ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और वे अपने दैनिक जीवन में बदलाव करने और प्लास्टिक-मुक्त दुनिया के आंदोलन में मदद करने के लिए उत्साहित दिखे।



