news

सीएससीए के प्रधान एससी अग्रवाल को किया सम्मानित

सीएससीए के प्रधान एससी अग्रवाल को किया सम्मानित

चण्डीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, चंडीगढ़ द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर चंडीगढ़ वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन (सीएससीए) के प्रधान एस सी अग्रवाल को महामहिम द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वर्ष 2025-26 के दौरान यूटी रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से मानवीय कार्यों तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। विशेष रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों और महिलाओं के उत्थान हेतु चलाए गए विभिन्न प्रोजेक्ट्स में उनके अमूल्य सहयोग और सामाजिक सेवा को सराहा गया। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं रेड क्रॉस से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *