Breaking News
news

सर्वाइकल कैंसर सिर्फ बड़ी उम्र की महिलाओं की बीमारी नहीं, युवा महिलाओं में भी जागरूकता और रोकथाम की जरूरत पर विशेषज्ञों ने दिया जोर

चंडीगढ़ । यह समझना जरूरी है कि सर्वाइकल कैंसर केवल अधिक उम्र की महिलाओं को होने वाली बीमारी नहीं है, बल्कि युवा महिलाएं भी इसके जोखिम के दायरे में आ सकती हैं। डॉ. श्रुति काइंथ, सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, कोकून हॉस्पिटल, चंडीगढ़ ने कहा कि, आज के समय में इस बीमारी को लेकर जागरूकता और समय पर बचाव के उपाय अपनाना बेहद जरूरी है। सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण हाई रिस्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण है, जो लंबे समय तक शरीर में बने रहने पर कैंसर का कारण बन सकता है। युवा महिलाओं को एचपीवी वैक्सीनेशन के महत्व को समझना चाहिए। यह वैक्सीन एचपीवी के उन प्रकारों से सुरक्षा देने में मदद करती है, जो सर्वाइकल कैंसर के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके अलावा, सही उम्र पर वैक्सीनेशन और निर्धारित समय पर सर्वाइकल स्क्रीनिंग करवाना बीमारी की रोकथाम और शुरुआती पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अक्सर महिलाएं इस विषय पर बात करने में झिझक महसूस करती हैं या लक्षणों को सामान्य समस्या समझकर टाल देती हैं। इस सोच को बदलने की जरूरत है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए केवल इलाज ही नहीं, बल्कि जागरूकता, वैक्सीनेशन और रेगुलर स्क्रीनिंग भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। परिवारों को भी इस विषय पर खुलकर बातचीत करनी चाहिए, ताकि युवा महिलाएं बिना किसी संकोच के अपनी हेल्थ को लेकर सही फैसले ले सकें।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *