वागीश्वरी-ए ग्रुप ऑफ़ आर्टहॉलिक्स के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Chandigarh, 16.11.2026

चण्डीगढ़ : विज्ञान के इस दौर में साहित्य और संगीत में नई साँस भरने के लिए वागीश्वरी-ए ग्रुप ऑफ़ आर्टहॉलिक्स के तत्वाधान में आर्ट गैलरी, सेक्टर 10 में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के जाने-माने गायकों और कवियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मशहूर फिल्म डायरेक्टर सुनील बब्बर, डॉक्टर अनीश गर्ग, उपाध्यक्ष, चंडीगढ़ साहित्य अकादमी, कर्नल बी के शर्मा और नीलम शर्मा एवं सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल सीमा बी ग्रोवर की उपस्थिति ने चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में भारतीय चलचित्र, साहित्य, सेना एवं शिक्षा का एक अद्भुत समन्वय देखने के लिए मिला। कार्यक्रम का आयोजन डॉ मंजू चौहान जो कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है, के सफल नेतृत्व में हुआ। डॉक्टर चौहान ने बताया कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगी। कार्यक्रम में ट्राई सिटी और अन्य राज्यों के अलग-अलग शहरों से गायकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में एसपी दुग्गल, सतीश वर्मा, संजीव कोड़ा, एम पी सिंह, शालिनी अत्री, अनीता रतन, डॉ राजू धीर, अवतार सिंह, तरसेम राज, सुजाता शर्मा, मधु शर्मा, मधुबाला शर्मा, के पी सिंह, कुलदीप सिंह, पंकेश कुमार, प्रवेश गुप्ता, पवन कुमार, नवीन दीवान, निर्मलजीत सिंह, डॉ गुरप्रताप सिंह, डॉ शशिकांत, डॉ आर पी बंसल, मीना भट्ट, सुरेंद्र कक्कड़, सोनिया पांचाल, मनिंदर पाल सिंह, अरुण अरोड़ा, राजेश कंवर, डॉ रुचिका सेठ, अनुराग सेठ, मीनल चुघ, रेखा शर्मा, आर एन गुप्ता, डॉ आरती वेदी, हर्षिका और याशी शर्मा आदि ने सुंदर गीतों को गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राजेश कंवर के सुंदर गीत से हुई। नवीन दीवान ने कार्यक्रम में अपने गीतों से ऐसी धूम मचाई के दर्शक मंत्र मुग्ध हो उठे। आर एन गुप्ता ने अपनी जादूई आवाज से सब का मन मोह लिया। शालिनी अत्री के गीत ने तो धूम मचा दी। सभी दर्शक हिंदी सिनेमा की पुराने दौर में पहुंच गए। अनीता रतन की मीठी आवाज दर्शकों का मन छू गई तो वहीं रुचिका एवं अनुराग सेठ ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। समायरा वेदी ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी से तालियां बटोरी। पंकेश कुमार और आरती बेदी के गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। निर्मलजीत सिंह ने अपनी जादुई आवाज़ में तेरी निगाहों पर मर मर गए हम गाकर सबका दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का संचालन अपने ख़ास अंदाज में संजीव कोड़ा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के उपरांत राजेश कंवर के द्वारा गाए गए गीत के साथ हुई हुई। मेहमानों को सम्मानित किया गया और खूबसूरत गीतों की बारिश में सभी श्रोता भीग गए। कार्यक्रम के अंत में ग्रुप की संस्थापिका डॉ मंजू चौहान ने सभी को सम्मानित करके सभी का धन्यवाद किया।
