Breaking News
news

एबी सीनियर सिटिजन वेलफेयर एसोसिएशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाई पहली वर्षगांठ

चंडीगढ़, 16 नवंबर 2026: एबी सीनियर सिटिजन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आज कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 20ए में अपनी पहली वर्षगांठ बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक बंसल द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और मनोरंजन के उद्देश्य से शुरू किए गए इस समूह के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में क्षेत्र की पार्षद श्रीमती तरुणा मेहता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्यों को सरोपा एवं ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह के दौरान सदस्यों ने तंबोला, पारंपरिक गिद्दा, नृत्य और एकल गीतों की शानदार प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज (लंच) के साथ हुआ।

अंत में, एसोसिएशन की ओर से पार्षद श्रीमती तरुणा मेहता का कार्यक्रम में पधारने और सदस्यों का उत्साहवर्धन करने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *