news
**मेजर सुयश मालवीय ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के एडीसी के रूप में संभाला कार्यभार**
भारतीय सेना की 47 आर्मर्ड रेजिमेंट में तैनात मेजर सुयश मालवीय को मिली अहम जिम्मेदारी, पंजाब लोक भवन में आयोजित समारोह में किया गया स्वागत
पुनीत महाजन, चंडीगढ़। 13 नवंबर
भरतीय सेना की 47 आर्मर्ड रेजिमेंट में सेवाएं दे रहे मेजर सुयश मालवीय ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के एड-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। 2 नवंबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित पंजाब लोक भवन में आयोजित समारोह के दौरान उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए स्वागत किया गया।

मेजर सुयश मालवीय अब राज्यपाल के सैन्य सहयोगी (एडीसी) के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इस भूमिका के तहत वे राज्यपाल के आधिकारिक कार्यक्रमों, सैन्य प्रोटोकॉल और विभिन्न औपचारिक आयोजनों में सहयोग करेंगे।
मेजर सुयश मालवीय भारतीय सेना की 47 आर्मर्ड रेजिमेंट से जुड़े हैं। उनकी इस नई नियुक्ति को सैन्य सेवा में मिली एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

