news
सत्यनारायण मंदिर सभा ने लगाया आँखों का मुफ्त चेकअप कैंप

सत्यनारायण मंदिर सभा ने लगाया आँखों का मुफ्त चेकअप कैंप
चण्डीगढ़ : सत्यनारायण मंदिर सभा, सेक्टर, 22 द्वारा मँदिर की धर्मशाला के कक्ष में राजकुमार सिंगला की अध्यक्षता में हरिराय हॉस्पिटल, मोहाली और गुरुद्वारा साहिब 22 के सहयोग से आंखों का चेकअप कैंप और हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जिसमें लगभग 200 मरीजों ने अपना हेल्थ चेकअप करवाया। इस अवसर पर मरीजों को फ्री मेडिसिन और चश्में वितरित किए। कैंप का उद्घाटन एडिशनल सॉलिसिटर जनरल, भारत सरकार सत्यपाल जैन ने किया। उनके साथ अध्यक्ष जय भगवान गर्ग, फकीरचंद, विनोद कुमार गर्ग, राकेश गर्ग, रघुवीर गर्ग, सुरेंद्र कुमार, सुशील कुमार गोयल, रोशन लाल मूर्ति, रानी बंसल, दीपक मित्तल, सुनील जैन, स्वर्ण सिंगल व पूर्व प्रधान गिरधारी लाल मित्तल सहित मंदिर सभा के सभी सदस्य उपस्थित रहे।




