news

संघ का प्रमुख लक्ष्य देश में एकता के भाव का और संपूर्ण समाज की निस्वार्थ सेवा करने के भाव निर्माण करना है : अतुल लिमये 

चण्डीगढ़ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंडीगढ़ की और से एक प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन टैगोर थिएटर में किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के नाते अतुल लिमये, अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का रहना हुआ। अतुल ने संघ की अब तक की क्या यात्रा रही एवं संघ के आगामी लक्ष्य क्या हैं, इसकी जानकारी दी। अतुल लिमये ने बताया कि संघ का प्रमुख लक्ष्य देश में एकता के भाव का और संपूर्ण समाज की निस्वार्थ सेवा करने के भाव निर्माण करना है।

संघ व्यक्ति निर्माण के कार्य में गत 100 वर्षों से सतत कार्य कर रहा है , किन्तु अभी भी हम प्रत्येक बस्ती एवं मंडल तक नहीं पहुंचे हैं, उसके लिए और अधिक शक्ति से प्रयास करने की आवश्यकता है।

इसके बाद कार्यक्रम में आए प्रमुख नागरिकों ने कुछ प्रश्न भी किए जैसे धर्मांतरण के विषय, नशे को लेकर, ब्रेन ड्रेन, संघ में महिलाओं की भूमिका आदि , जिनका अतुल लिमये ने विस्तार पूर्वक उत्तर दिया।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ विभाग से लगभग 1000 प्रमुख नागरिकों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते सरदार हरनेश सिंह गिल, सेवानिवृत्त न्यायाधीश पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ रहे। सरदार हरनेश ने संघ के निस्वार्थ कार्य की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । सरदार हरनेश जी ने पंजाब में बढ़ते नशे के लिए गहरी चिंता जताई एवं संघ से भी इस विषय पर और अधिक कार्य करने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में मंच पर सरदार इक्वाल सिंह, प्रान्त संघचालक, पंजाब प्रान्त भी उपस्थित रहे एवं चंडीगढ़ के विभाग संघचालक त्रिलोकी नाथ गोयल भी रहे ।

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन त्रिलोकी नाथ गोयल ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वंदे मातरम के साथ हुआ एवं कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *