news

श्री रामनवमी महापर्व के उपलक्ष में निकली विशाल शोभायात्रा में चमचमाती एलईडी लाइट से सुशोभित श्री राम एवं माता सीता की सुंदर झांकियों के स्वरुप बने आकर्षण का केंद्र 

श्री रामनवमी महापर्व के उपलक्ष में निकली विशाल शोभायात्रा में चमचमाती एलईडी लाइट से सुशोभित श्री राम एवं माता सीता की सुंदर झांकियों के स्वरुप बने आकर्षण का केंद्र

चण्डीगढ़ : श्री रामनवमी महापर्व के उपलक्ष में एक विशाल शोभायात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 23 बी से प्रारंभ की गई। इस शोभायात्रा में सभी मंदिरों के सहयोग से 35 ट्रकों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की सुंदर झांकियां सजा कर उनकी अद्भुत महिमा को वर्णित किया गया । भक्तों, श्रद्धालुओं एवं मंदिरों की कीर्तन मंडलियों द्वारा श्री राम भजन गाए गए । यह शोभा यात्रा नगाड़ों और बैंड बाजे के साथ भगवान श्री राम के भजनों का गुणगान करते हुए पूरे हर्षोल्लास से निकाली गई। यात्रा से पूर्व श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 23 बी की मंदिर सभा द्वारा श्रद्धालुओंऔर भक्तजनों के लिए स्वादिष्ट अटूट भंडारे का आयोजन किया गया ।

हिंदू पर्व महासभा, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा एवं महासचिव कमलेश चंद्र सूरी ने बताया कि शोभायात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 23 बी से प्रारंभ होकर मार्केट सेक्टर 22 डी, श्री जय शिव त्रिवेणी मंदिर, सेक्टर 22 डी, श्री सत्यनारायण मंदिर, सेक्टर 22 सी, मार्केट सेक्टर 22 सी, अरोमा चौक, श्री प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर 21 सी, मार्केट सेक्टर 21 सी, आजाद मार्केट सेक्टर 20 डी व मार्केट 20 सी, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर 20, श्री गुगगा माड़ी संकट मोचन हनुमान मंदिर, सेक्टर 20, श्री चैतन्य गौड़ीया मठ, सेक्टर 20, अग्रसेन भवन, सेक्टर 30 ए, श्री कृष्ण भक्ति आश्रम, सेक्टर 30 ए, श्री शिव शक्ति मंदिर, सेक्टर 30 बी, मार्केट सेक्टर 30, सेक्टर 30 – 29 एवं सेक्टर 32 -31 की डिवाइडिंग सड़क से होते हुए मार्केट सेक्टर 31 डी, मार्केट, सेक्टर 31 सी से होते हुए प्राचीन श्री बाबा बालक नाथ मंदिर सेक्टर 31 बी में समापन हुई।

इस भव्य शोभायात्रा का चमचमाती एलईडी लाइट से सुशोभित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एवं माता सीता की सुंदर झांकियों का स्वरुप देखते ही बनता था। शोभा यात्रा को सभी प्रभु प्रेमियों व धार्मिक संस्थाओं ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनाया। मार्केट एसोसिएशंस, मंदिरों, शहर के निवासियों एवं श्रद्धालुओं की ओर से शोभायात्रा का जगह-जगह पर जलपान फल, पकोड़े, दूध, आदि के स्टाल लगाकर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं और भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों में आस्था और श्रद्धा का जोश देखते ही बनता था।

महा शोभा यात्रा में हिंदू पर्व महासभा के सभी सदस्य विशेषतया रमेश मल्होत्रा मुख्य संरक्षक, वाईके सरना, लक्ष्मी नारायण सिंगला, आदर्श कुमार, राजेंद्र गुप्ता, रतनलाल, रामधन अग्रवाल, आरके सूद, देसराज बंसल , राजेंद्र गुप्ता मंडी वाले, अजय कौशिक, अनुज कुमार सहगल, संजीव कुमार, एससी गुप्ता, मोहनलाल गौर, हर्ष कुमार, अरुणेश अग्रवाल, धर्मपाल शर्मा, विनय कपूर, विवेक कपूरिया, कन्हैया गोयल, इंद्रजीत शर्मा, जीके गिरधर, केएल मदान, महात्मा बुद्ध नाथ एवं रतन लाल गुप्ता शामिल रहे ।

अरोड़ा एवं सूरी ने सूचित किया कि इस वर्ष श्री रामनवमी का महापर्व चंडीगढ़ के सभी मंदिरों में दिनांक 26 मार्च, दिन वीरवार को अपार श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *