विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

चंडीगढ़: 5.6.26

चंडीगढ़ : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर-20, हल्लोमाजरा स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के जेई नवजीत सिंह संधू के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी अरविंद सिंह, सरदार रणजीत सिंह, सरदार अजमेर सिंह, शकील मोहम्मद तथा पार्क के माली ने मिलकर पौधारोपण किया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है।
जेई नवजीत सिंह संधू ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन से ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।



