news

विश्व आदिवासी दिवस पर गुजरात के आणंद में होगा भव्य सामाजिक सम्मेलन:राजबीर सिंह भारतीय

 

 

विश्व आदिवासी दिवस पर गुजरात के आणंद में होगा भव्य सामाजिक सम्मेलन:राजबीर सिंह भारतीय

आदिवासी समाज के अधिकार, विरासत और भविष्य की दिशा पर होगा मंथन:

चंडीगढ़, 5 अगस्त।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा द्वारा 9 अगस्त 2026 को गुजरात के जिला आणंद में एक भव्य सामाजिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

 

सम्मेलन का उद्देश्य आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं, संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक सशक्तिकरण तथा भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य पर व्यापक विचार-विमर्श करना है।

 

महासभा के चंडीगढ़ संयोजक राजबीर सिंह भारतीय ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन गुजरात प्रदेश अध्यक्ष किरीट भाई परमार के नेतृत्व में सुबह 11:00 बजे, बी-1, ईडन पार्क, संकल्प बांग्ला, आणंद (गुजरात) में किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बहादुर, राष्ट्रीय महासचिव अमरीक सिंह बंगड़, राष्ट्रीय वित्त सचिव तथा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रीना गावस्कर वाल्मीकि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत, संघर्ष, पहचान और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सम्मान देने का अवसर है।

 

सम्मेलन में शिक्षा, सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकार, सामाजिक समरसता, युवाओं के सशक्तिकरण तथा समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने, शिक्षा को प्रोत्साहित करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने सभी समाजसेवियों एवं नागरिकों से इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *