news
पुष्प वर्षा करके ओम महादेव कावड़ सेवादल से जुड़ी लड़कियों को कावड़ लाने के लिए हरिद्वार किया रवाना

पुष्प वर्षा करके ओम महादेव कावड़ सेवादल से जुड़ी लड़कियों को कावड़ लाने के लिए हरिद्वार किया रवाना
चण्डीगढ़ : सावन माह के पावन अवसर पर ओम महादेव कावड़ सेवा दल की बेटियां भी पवित्र नगरी हरिद्वार से कावड़ लेकर चंडीगढ़ आएंगे इस कावड़ यात्रा के माध्यम से वह भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था श्रद्धा और संकल्प का परिचय देंगी।
संस्था के पद पदाधिकारी द्वारा उन पर पुष्प वर्षा कर उनको कावड़ यात्रा के लिए प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर 45 बुड़ैल से रवाना किया गया।
इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी नरेश गर्ग,गौरव श्रीवास्तव, हनी गुलाटी ,अभिषेक आदि मौजूद थे।