राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर मानवता और समरसता की कार्यशाला है : समाज सेवी रमाकांत

चंडीगढ़: 5.6.26

सार्थक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 12 ए में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन जिला राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ अरविंद कुमार ने बताया स्वयंसेवकों ने प्रकृति पूजा और देव दर्शन किया। सुखना झील का प्रातः भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य देखा और माता मनसा देवी मंदिर जाकर के सभी ने जीवन और पर्यावरण के स्वस्थ रहने की आराधना की। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों ने वृक्षों की निराई गुड़ाई किया और पानी दिया समाज सेवी रमाकांत ने स्वयंसेवकों से चर्चा करते हुए उनके अनुभवों को पूछा। शिविर में बौद्धिक सत्रों के माध्यम से मानवता और समरसता का संदेश अपने जीवन में उतरने का व्रत लिया। शिविर में जाति,भेद भाव से परे सभी भाईचारा के साथ रहते हैं। सभी एक दूसरे का सम्मान करते हैं। सामाजिक भाईचारे को बनाए रखने के लिए बौद्धिक सत्रों का आयोजन किया जाता है। स्वयंसेवकों के स्वयंसेवके का सर्वांगीण विकास हो सके इसलिए क्रियात्मक और बौद्धिक विकासात्मक दोनों कार्य कराए जाते हैं। इस तरह के निवासीय शिविर निश्चित रूप से आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना का विकास करते हैं। शिविर में सभी लड़के लड़कियां स्वयंसेवक को अपने पर्यावरण, समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से जीने और कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलती है। जीवन में सफल होना बड़ी बात नहीं है बड़ी बात है महान चरित्र का होना। प्रत्येक व्यक्ति जो जहां है समर्पित भाव से कार्य कर रहा है तो समझ लीजिए देशभक्ति कर रहा है। अपने कर्तव्यों का उचित रूप से निर्वाह करना, किसी से द्वेष ना करना, सब की भलाई के लिए प्रयत्न करना स्वयंसेवक का प्रमुख गुण है।

डॉ अरविंद कुमार ने बताया शिविर में स्वयंसेवको के व्यक्तित्व निर्माण और उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रयत्न किया जा रहा । शिविर डॉ अमित कुमार ललित ललित कलाध्यापक ने पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई। रविंद्र कुमार, सम्राट, मोनिका, कविता, पुष्पा,मीना, डॉली, सुरेखा, सुशीला और सोहन लाल आदि उपस्थित रहे।



