news
राघव चड्ढा को अब मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा

पंजाब सरकार ने पिछले सप्ताह ही राघव चड्ढा की सुरक्षा घेरा हटा ली थीं। पंजाब से राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद उन्हें पंजाब सरकार की ओर से सबसे उच्च स्तर की Z+ सुरक्षा प्रदान की गई थी।
इस खबर के सामने आने के कुछ ही देर बाद केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी गई।
सुरक्षा दिल्ली और पंजाब, दोनों जगहों पर उपलब्ध होगी। उनकी सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि जब तक औपचारिकता पूरी नहीं कर ली जाती है, तब तक दिल्ली पुलिस को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।



