मोहित गुप्ता फाउंडेशन ने वंचित वर्ग के बच्चों के बीच शिक्षा एवं सेवा अभियान चलाया

मोहित गुप्ता फाउंडेशन ने वंचित वर्ग के बच्चों के बीच शिक्षा एवं सेवा अभियान चलाया

शिक्षा ही सफलता का सबसे सही रास्ता है : संजीत सिंह, सहायक प्रोफेसर, पीजीजीसीजी-11

चण्डीगढ़ : मोहित गुप्ता फाउंडेशन द्वारा ओमैक्स सिटी, न्यू चंडीगढ़ के निकट स्थित बस्ती क्षेत्र में शिक्षा एवं सेवा अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान वंचित वर्ग के बच्चों को नोटबुक, आर्ट फाइल, पेंसिल, रबर, शार्पनर, रंग सहित स्टेशनरी किट, फल, जूस एवं स्वच्छ पेयजल वितरित किया गया। अभियान का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करना था। फाउंडेशन की सबसे छोटी टीम सदस्य आरिन्या गुप्ता ने कहा कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, हर परिवार को सम्मान मिले और हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिले। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और एक अच्छा इंसान बनने का संदेश दिया।
विवेक हाई स्कूल, सेक्टर 38, चंडीगढ़ के छात्र सोहम ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए कहा कि मेहनत और पढ़ाई से हर बच्चा अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। पोस्ट-ग्रेजुएट महिला कॉलेज-11, चंडीगढ़ के सहायक प्रोफेसर (भूगोल) संजीत सिंह ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई हमारा अधिकार है। शिक्षा ही सफलता का सबसे बड़ा रास्ता है। इस अभियान में शिमुल, हर्षिता, डॉ. शशि पॉल, डॉ. करण कपूर, स्वीटी जाखड़, नीरज जाखड़, मंजू जाखड़, नायिका, बालीश, संभव तथा मोहित गुप्ता फाउंडेशन की युवा टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। फाउंडेशन के संस्थापक मोहित गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल शिक्षा सामग्री वितरित करना नहीं, बल्कि बच्चों के मन में शिक्षा के प्रति विश्वास और बेहतर भविष्य का सपना जगाना है। उन्होंने बताया कि मोहित गुप्ता फाउंडेशन शिक्षा एवं सेवा अभियान निरंतर आयोजित करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक शिक्षा, सहयोग और नई उम्मीद पहुँचाई जा सके।



