news

मोदी के आह्वान पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के सदस्य सप्ताह में एक दिन अपने-अपने कारोबार एवं कार्यस्थलों पर साइकिल द्वारा जाएंगे

मोदी के आह्वान पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के सदस्य सप्ताह में एक दिन अपने-अपने कारोबार एवं कार्यस्थलों पर साइकिल द्वारा जाएंगे

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा के नेतृत्व में सन इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सत्यपाल वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल बचाओ एवं पर्यावरण संरक्षण के आह्वान से प्रेरित होकर ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सप्ताह में एक दिन अपने-अपने कारोबार एवं कार्यस्थलों पर साइकिल द्वारा जाएंगे।

इस अवसर पर जिला डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की अध्यक्ष सुनीता सैनी, जिला डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अध्यक्ष संदीप सिंह वर्मा तथा ओबीसी मोर्चा के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा ने कहा कि यह पहल न केवल पेट्रोल की बचत करेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा देगी। ओबीसी मोर्चा चंडीगढ़ सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अपील की कि वे भी इस जनहित एवं राष्ट्रहित के अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *