news

मेरू सेवा समिति ने पंचकूला में राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत

मेरू सेवा समिति ने पंचकूला में राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत

पंचकूला : भीषण गर्मी को देखते हुए मेरू सेवा समिति द्वारा सेक्टर 14 के मुख्य मार्ग (मेन रोड) पर एक विशाल शरबत छबील का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में समिति के युवा सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नि:स्वार्थ भाव से राहगीरों, वाहन चालकों और आम जनता को ठंडा व मीठा शरबत वितरित कर राहत पहुंचाई। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस सेवा कार्य को सफल बनाने में संस्था के युवा साथियों का विशेष योगदान रहा। युवाओं ने खुद खड़े होकर सेवा भाव से छबील तैयार की और कड़कती धूप में लोगों को शरबत पिलाया। इस समाज सेवा कार्य में मुख्य रूप से युवा समाजसेवी अवि आहूजा, मृदुल गुप्ता, मानव मौदगिल, आदर्श अग्निहोत्री, अरमान खुराना, खुशी दड़वाल, हिमांशु सैनी, हर्ष गोयल, ईशान तायल, रूपांश गर्ग और शुभम धोबी ने अपना अमूल्य योगदान दिया। इन सभी युवाओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाकर समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की।मेरू सेवा समिति की तरफ़ से इस नेक कार्य में अपना बहुमूल्य समय और सहयोग देने के लिए सभी युवा समाजसेवियों का दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया है। समिति भविष्य में भी इस तरह के जनहित और सामाजिक कार्य निरंतर जारी रखेगी।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *