news

महिला सुंदरकांड सभा द्वारा श्री हनुमंत धाम में वार्षिक विशाल माता की चौकी का आयोजन

महिला सुंदरकांड सभा द्वारा श्री हनुमंत धाम में वार्षिक विशाल माता की चौकी का आयोजन

चण्डीगढ़ : आज श्री हनुमंत धाम, सेक्टर 40 में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला सुंदरकांड सभा द्वारा माता रानी की विशाल भव्य चौकी की गई। इस अवसर पर धनीराम शर्मा और गुलफाम पार्टी ने माता रानी की भेंटे गाकर खूब रंग जमाया। इस उपलक्ष्य में सभा की प्रधान श्रीमती नीना तिवारी ने कहा कि आज सुंदरकांड सभा ने यहां पर भव्य विशाल चौकी की जिसमें दो हजार से ऊपर लोगों ने माता रानी के दर्शन किए। इस अवसर पर मां की 251 कंजकों का पूजन किया गया। इस अवसर पर सभा ने सभी महिलाओं को सुहागी बांटी, जेंट्स को रुमाल तथा बच्चों में ढेर सारे खिलौने बांटे। इस अवसर पर सुबह ही मीठे दूध की छबील लगाई गई तथा चौंकी के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने खूब मजे से खाया। इस अवसर पर मंच के अन्य सदस्य पाल शर्मा, उषा सिंगला, सुशीला, कुमुद, गायत्री, अलका जोशी, सरला, सुदर्शन शर्मा, सुनीता आनंद, दीप्ति, बबली, कमलेश, उर्मिल, सुमन इत्यादि मौजूद थे।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *