news

मरीज़ों को तो डॉक्टर के पास जाना चाहिए,तभी तो डॉक्टर ज़िंदा रहेगा!

 

*एक पार्टी में जहाँ कई मशहूर हस्तियाँ मौजूद थीं, एक बुज़ुर्ग महिला मंच पर छड़ी के सहारे आई और अपनी सीट पर बैठ गई।*

 

*होस्ट ने पूछा, “क्या आप अब भी डॉक्टर के पास अक्सर जाती हैं?”*

 

*बुज़ुर्ग महिला बोली, “हाँ, मैं तो अक्सर जाती हूँ!”*

 

*होस्ट ने पूछा, “क्यों?”*

 

*बुज़ुर्ग महिला मुस्कराकर बोली, “मरीज़ों को तो डॉक्टर के पास जाना चाहिए,तभी तो डॉक्टर ज़िंदा रहेगा!”*

 

*श्रोता तालियों से गूंज उठे उस बुज़ुर्ग महिला की हाज़िरजवाबी पर।*

 

*फिर होस्ट ने पूछा, “तो क्या आप फार्मासिस्ट के पास भी जाती हैं?”*

 

*बुज़ुर्ग महिला बोली, “ज़रूर!क्योंकि फार्मासिस्ट को भी तो जीना है!”*

 

*अबकी बार और ज़्यादा तालियाँ बजीं।*

 

*होस्ट ने हँसते हुए पूछा, “तो फिर क्या आप फार्मासिस्ट की दी हुई दवा भी लेती हैं?”*

 

*बुज़ुर्ग महिला बोली, “नहीं! दवाइयाँ तो अक्सर फेंक देतीहूँ…मुझे भी तो जीना है!”*

 

*इस पर तो पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।*

 

*अंत में होस्ट ने कहा, “आपका धन्यवाद कि आप इस इंटरव्यू के लिए आईं।”*

 

*बुज़ुर्ग महिला बोली, “आपका स्वागत है! मुझे मालूम है,आपको भी तो जीना है!”*

 

*श्रोता इतने हँसे कि देर तक तालियाँ बजती रहीं।*

 

*फिर एक और सवाल हुआ, “क्या आप अपने व्हाट्सएप ग्रुप में भी एक्टिव रहती हैं?”*

 

*बुज़ुर्ग महिला बोली, “हाँ, बीच-बीच में मैसेज भेजती रहती हूँ,ताकि सबको लगे कि मैं ज़िंदा हूँ!वरना सब समझेंगे कि मैं चली गई और ग्रुप एडमिन मुझे हटा देगा!”*

 

*कहते हैं यह चुटकुला दुनिया का सबसे मज़ेदार चुटकुला माना गया, क्योंकि सबको जीना है!*

 

*तो मेरे प्यारे दोस्तों, मुस्कुराते रहिए, संदेश भेजते रहिए, और अपनों से जुड़े रहिए!*

 

*लोगों को पता चलता रहना चाहिए कि आप ज़िंदा हैं, खुश हैं, और तंदरुस्त हैं — शरीर से भी और मन से भी!*

मरने की खबर तो समाचारपत्रों या अन्य किसी माध्यम से मिल ही जाएगी. दोस्त जरूरी है जिंदा होने की ख़बर और सबूत निरंतर मिलते रहना चाहिए !! अगर आप जिंदा है तो मिलिए… मिलिए और आप जिंदादिल भी है तो *नित्य* उत्सव मनाते रहिए…. याद रखिये, उत्सव अकेले नही मना सकते…

 

*ज़िंदगी है… तो जिंदादिली भी होनी चाहिए..!!*

अक्सर देखा है कि जिंदा लोगों से मिलने का समय ही नहीं मिलता और मरने पर यानी तिए / चौथे की बैठक पर दूर दूर से लोग पहुंच ही जाते हैं….

अजीब दास्तान है ये…

बदल डालो इस रिवाज को…

*मिलों जिंदा लोगों से और celebrate करो इस खूबसूरत जिन्दगी को*

*ये ही तो है जिंदादिली*

🙏🏽*नमस्ते*🙏🏻

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *