news

प्रशासक के दखल के बाद रायपुर कलाँ-हरमिलाप नगर रेलवे अंडरपास के निर्माण कार्य हेतु बकाया फंड जारी : जॉइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा उर्फ अनशन बाबा

चंडीगढ़ : रायपुर कलाँ – हरमिलाप नगर रेलवे अंडरपास के निर्माण कार्य हेतु बकाया फंड रोके जाने संबंधी मीडिया रिपोर्ट्स का स्वतः संज्ञान लेते हुए चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक हिदायतें दीं जिस पर कल चंडीगढ़ के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में ट्रिब्यून चौक फ्लाईओवर व पीजीआई -पीयू अंडरपास परियोजनाओं की मंज़ूरी के इलावा रायपुर कलाँ – हरमिलाप नगर रेलवे अंडरपास के निर्माण कार्य हेतु बकाया फंड जारी कर दिया गया। जॉइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा उर्फ अनशन बाबा ने चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया तथा मुख्य सचिव का समस्त क्षेत्रीय निवासियों की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि 13 फरवरी को इस अंडरपास परियोजना का टेंडर खुलना था, किंतु प्रशासन द्वारा आवश्यक राशि जमा न कराए जाने के कारण परियोजना में विलंब हुआ। इस मुद्दे को लेकर जॉइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष को छठी बार आमरण अनशन पर बैठना पड़ा था। मार्च के अंतिम सप्ताह में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 2 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे, लेकिन रेलवे द्वारा पूर्ण राशि जमा न होने के कारण वर्क ऑर्डर जारी नहीं किए गए थे। अब बकाया राशि जारी होने के बाद उम्मीद है कि रेलवे शीघ्र वर्क ऑर्डर जारी करेगा और बहुत जल्द प्रशासक रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के साथ इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी राहत है और लंबे समय से लंबित इस परियोजना के शीघ्र प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त करता है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *